मोती रत्न (Pearl): फायदे, नुकसान और पहनने का सही तरीका
Published on
Mar 16, 2026
मोती एक प्रसिद्ध रत्न है, जिसे अंग्रेज़ी में Pearl कहा जाता है। मोती रत्न का सम्बन्ध मन के स्वामी चन्द्रमा से है, यह बहुत आकर्षक एवं सुन्दर रत्न है। मोती आपके मन एवं मस्तिष्क दोनों को नियंत्रित एवं शीतलता प्रदान करता है। यह रत्न धारण करके मन की चंचलता, क्रोध की अधिकता, बुरे विचार एवं मानसिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है ।
मोती रत्न पहनने के फायदे
मोती मुख्य रूप से व्यक्ति की मानसिक स्थिति, स्वाभाव एवं व्यवहार को प्रभावित करता है।मोतीधारण करने पर यह रत्न आपके जीवन को संतुलित करने में सहायक सिद्ध होता है।
मानसिक शांति में सहायता
मोती मन को शांत तथा शीतल रखने में मदद करता है। घबराहट या बैचेनी की स्थिति में भी या लाभकारी होता है।
भावनात्मक संतुलन
अगर आप बहुत भावुक एवं संवेदन शील व्यक्ति हैं और साधारण बातों पर भी विचलित हो जाते हैं तो मोती भावनाओं को संतुलित करने में आपकी मदद करता है।
गुस्से और चिड़चिड़ेपन में कमी
हाइ ब्लड प्रेसर, गुस्से की अधिकता, एवं तनाव जैसे परेशानियों में भी मोती पहनने से लाभ मिलता है।
पारिवारिक मामलों में स्थिरता
चंद्र ग्रह का सम्बन्ध मातृ- स्नेह एवं पारिवारिक सुख संसाधनों से भी है। मोती धारण करने पर घर - परिवार प्रेम एवं शांति के साथ वैचारिक मतभेद में भी कमी आती है।
मन की शांति ही आपके निर्णय को आसान एवं स्पष्ट बनाता है। मोती आपके विचार में स्पष्टता और भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सहायक होता है।
Read also - Astrological Benefits of Wearing a Pearl Stone in English
मोती रत्न के लाभ:
| प्रभाव क्षेत्र | मोती पहनने से होने वाला लाभ |
| मानसिक स्थिति | मन की शांति, चिंता और तनाव में कमी |
| भावनाएँ | भावनात्मक संतुलन, डर और बेचैनी में सुधार |
| स्वभाव | गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण |
| पारिवारिक जीवन | माता और पारिवारिक सुख में वृद्धि |
| निर्णय क्षमता | स्पष्ट सोच, एवं सटीक निर्णय |
स्पष्ट सोच, एवं सटीक निर्णय
ज्योतिष के अनुसार मोती उन लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है:
- जिनकी कुंडली में चन्द्रमा शुभ लेकिन कमजोर हो।
- जिन्हें मानसिक अशांति या एकाग्रता की कमी हो।
- जिस व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता की कमी हो।
- जिस व्यक्ति में गुस्सा एवं तनाव की अधिकता हो।
मोती रत्न किसे नहीं पहनना चाहिए?
मोती हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। गलत व्यक्ति द्वारा पहनने पर इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखे जा सकते हैं, जैसे:
- मन का और अधिक चंचल होना
- भावनात्मक कमजोरी बढ़ना
- निर्णय लेने में भ्रम होना
इसलिए बिना सलाह के मोती पहनना उचित नहीं माना जाता।
मोती रत्न पहनने का सही तरीका
मोती रत्न से सही लाभ पाने के लिए इसे सही विधि और नियमों के अनुसार पहनना आवश्यक माना जाता है। गलत तरीके से पहनने पर इसका प्रभाव नुकसानदेह या उल्टा भी हो सकता है।
मोती पहनने की विधि
- मोती को हमेशा चाँदी की अंगूठी में ही धारण करना चाहिए।
- मोती की अंगूठी दाहिने हाथ की छोटी उंगली में पहननी चाहिए।
- मोती पहनने के लिए सोमवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
- सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए मोती धारण करना उचित रहता है।
मोती धारण करने से पहले क्या करें
- मोती की अंगूठी को कच्चे दूध या साफ पानी में कुछ समय के लिए रख दें।
- इसके बाद अंगूठी को साफ कपड़े से पोंछ लें।
- मोती धारण करते समय मन में सकारात्मक भाव रखें और जल्दबाजी न करें।
मोती धारण करने का मंत्र
मोती पहनते समय चंद्र ग्रह को शांत और मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है:
"ॐ सों सोमाय नमः"
इस मंत्र का लगभग 11 बार जाप करना चाहिए। मोती को दोनों हाथों में रखकर शांतचित्त होकर मंत्र का जाप करें और फिर इसे धारण करें।
मोती पहनने के बाद ध्यान रखने योग्य बातें
- मोती को नियमित रूप से साफ रखें।
- बहुत कठोर या भारी काम करते समय अंगूठी उतार देना बेहतर रहता है।
- अगर मोती पहनने के बाद बेचैनी या असहजता महसूस हो, तो इसे उतार देना चाहिए।
Read also - Know about Different Types of Pearl Gems
मोती रत्न के नुकसान
अगर मोती गलत कुंडली में पहना जाए, तो इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं, जैसे:
- अत्यधिक भावुकता बढ़ना
- आत्मविश्वास में कमी आना
- निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होना
इसी कारण मोती को हमेशा सोच-समझकर और सही सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।
निष्कर्ष
मोती रत्न मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन से जुड़ा हुआ रत्न है। यह मन को स्थिर रखने, तनाव कम करने और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने में सहायक हो सकता है। लेकिन क्योंकि यह हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए मोती पहनने से पहले सही जानकारी और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेना बहुत आवश्यक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. मोती किस राशि को पहनना चाहिए?
मोती कर्क राशि (Cancer / Kark Rashi) के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह मुख्य रूप से चंद्र ग्रह से जुड़ा रत्न है, इसलिए मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के जातकों के लिए भी इसका प्रभाव विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
Q2. मोती किस उंगली में पहनना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती को कनिष्ठा उंगली (Little Finger) में धारण करना चाहिए।
Q3. मोती किस दिन पहनना चाहिए?
मोती धारण करने के लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। ज्योतिषी सामान्यतः शुक्ल पक्ष के सोमवार को मोती धारण करने की सलाह देते हैं।
Q4. मोती कितने रत्ती का पहनना चाहिए?
मोती का वजन व्यक्ति के शरीर और कुंडली के अनुसार चुना जाना चाहिए। सामान्य ज्योतिषीय नियम के अनुसार, शरीर के वजन को 10 से भाग देकर मोती की रत्ती तय की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का वजन 60 किलोग्राम है, तो लगभग 6 रत्ती का मोती उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, सटीक रत्ती निर्धारण के लिए कुंडली का परामर्श लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।
Q5. क्या बिना कुंडली देखे मोती पहन सकते हैं?
मोती एक शीतल और संवेदनशील रत्न माना जाता है। यदि कुंडली में चंद्र ग्रह अनुकूल न हो, तो बिना जाँच के मोती पहनने से लाभ के बजाय नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए मोती पहनने से पहले राशि, लग्न और चंद्रमा की स्थिति पर विचार करना आवश्यक है।
Q6. मोती किस राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए?
मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को सामान्यतः मोती पहनने से पहले ज्योतिषीय परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि इन राशियों के लिए मोती हमेशा अनुकूल परिणाम नहीं देता।
Personalised Gemstone Consultation
GemPundit has a team of learned astrologer who will guide you in choosing the most suitable astrological gemstones on the basis of your birth-details.
Call Us Request a Call Back


Write a comment | 0 Comment(s)