Benefits of Manikya Ratna - माणिक रत्न पहनने के फायदे
Published on
Feb 12, 2024

भारतीय संस्कृति में रत्नों को एक महत्वपूर्ण जगह दी गयी है I इन रत्नों का इस्तेमाल ना केवल राजा महाराजाओ के महलो की शोभा बढ़ाने के लिए बल्कि देविक ज्ञान पाने, शरीर के पुराने से पुराने रोग मिटाने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए भी किया जाता रहा हैI
इनमें से ऐसा ही एक जादुई जेमस्टोन है “माणिक”। हिन्दू वेदो में इसे "माणिक्य” या "माणिक्यम," हिंदी बोली में मानिक और अंग्रेजी में “रूबी” (Ruby) के नाम से जाना जाता है। हीरे जवाहरात के बेहिसाब रत्नों में माणिक का अलग ही गौरव है। यह जेमस्टोन अनगिनत फायदों से भरा हुआ है। इसे लोग अक्सर सोने और पंचधातु में पहनना पसंद करते हैं।
इसे धारण करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं। यह वास्तविकता, आज़ादी, ताकत और सौंदर्य को बढ़ावा देता है। इसे पहनने से व्यक्ति में वीरता, उत्साह, साहस और आत्मविश्वास का सञ्चालन होता है। माणिक्य रत्न पहनने से धन, सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती हैI आइए जानते हैं मानिक पहनने के ऐसे ही कुछ और गुणकारी फायदे।
माणिक रत्न पहनने के फायदे
इमेज क्रेडिट- पिनइंटेरेस्ट
- स्वास्थ्य लाभ: माणिक्य रत्न हमारे ब्लड फ्लो को कण्ट्रोल करने में काफी मदद करता है और हृदय के रोगों को कम करने में भी सहायता करता है। इसे पहनने से आंत्र का अच्छा विकास होता है, पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है और आंत्र का इन्फेक्शन भी ठीक किया जाता है।
- मानसिक बल: माणिक किसी भी धारक को मेन्टल बैलेंस, मन को शांति और स्थिरता प्रदान करता है। यह तनाव को कम करने में अत्यंत मददकारी है और साइकोलॉजिकल समस्याओं जैसे डिप्रेशन और व्यक्तित्व के मसलों को भी सुलझाने में हेल्प करता है। मानिक धारण करने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और उसकी निर्णय लेने की एबिलिटी बढ़ती है।
- सफलता और सामाजिक सम्मान: माणिक रत्न व्यक्ति को सफलता और सम्मान के द्वार तक पहुंचाता है। इसी कारण इसे "राज रत्न" भी कहा जाता है क्योंकि यह व्यक्ति को राजत्व की प्राप्ति भी कराने में समर्थ है। माणिक्य व्यक्ति को बड़े स्तर पर सोचने की क्षमता है और बिज़नेस के नए नए अवसरों को पहचानने में मदद करता है।
- धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ: माणिक रत्न को पहनने वाला व्यक्ति स्पिरिचुअल रूप से भी काफी उज्जवल रहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह रत्न मन को शांति, आध्यात्मिक उन्नति और आशा की प्राप्ति कराता है।
- रोगनिरोधक गुण: माणिक में पाये जाने वाले मेटल इसे एक बहुत मजबूत रत्न बनाते हैं। साथ ही साथ इसमें पाए जाने वाले मिनरल मानव शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देता है। इसके प्रयोग से रक्त संचार बढ़ाया जा सकता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- प्रेम सम्बन्धी उन्नति: माणिक रत्न व्यक्ति को प्रेम और आदर्श की राह पर चलने के लिए मोटीवेट करता है। यह प्रेम और संबंधों को मजबूती देता है और अपने पार्टनर की सुख दुख को स्वीकार करने में अत्यंत लाभकारी है। माणिक व्यक्ति को अपनी भावनाएं खुल कर एक्सप्रेस करने में मदद करता है जिससे उन्हें पार्टनर के साथ संबंधों का आनंद लेने में सहायता मिलती है।
Frequently Asked Questions
1. माणिक रत्न क्या है?
माणिक रत्न, जिसे अंग्रेजी में रूबी कहते हैं, एक कीमती रत्न है जो सूर्य ग्रह से जुड़ा होता है और इसके पहनने से विभिन्न लाभ मिल सकते हैं।
2. माणिक रत्न पहनने के मुख्य फायदे क्या हैं?
- आत्मविश्वास में वृद्धि
- स्वास्थ्य में सुधार
- साहस और नेतृत्व गुण
- धन और समृद्धि
3. क्या माणिक रत्न पहनने से सभी को समान लाभ मिलते हैं?
नहीं, माणिक रत्न के लाभ व्यक्ति की कुंडली और ग्रह स्थिति पर निर्भर करते हैं। इसलिए, इसे पहनने से पहले ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें।
4. क्या माणिक रत्न को पुनः उपयोग किया जा सकता है?
हाँ, यदि माणिक रत्न सही स्थिति में है और उसकी ऊर्जा में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं आया है, तो इसे पुनः उपयोग किया जा सकता है।

Personalised Gemstone Consultation
GemPundit has a team of learned astrologer who will guide you in choosing the most suitable astrological gemstones on the basis of your birth-details.
Call Us Request a Call Back
Write a comment | 0 Comment(s)